चाईनीज मांझा बेच रहे दो दुकानदार गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 जनवरी। जगजीतपुर क्षेत्र में चाईनीज मांझे की चपेट में आकर एक युवक की मौत के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध रूप से चाईनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में कई दुकानों पर छापामारी करते हुए दो व्यक्ति को चाईनीज मांझा बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया गया है। चाईनीज मांझे से हो रही घटनाओ की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा अवैध रूप से चाईनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में बीएचईएल, शिवालिक नगर, गैस प्लान्ट, सलेमपुर में चाईनीज मांझा बिक्री करने वाली दुकानों पर छापेमारी के दौरान भेल सेक्टर-4 खोखा मार्केट से सन्तोष कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी पाण्डेवाला ज्वालापुर को चाईनीज मांझे की बिक्री करते दबोच लिया। उसके कब्जे से अवैध चाईनीज मांझे के 5 अदद गट्टू बरामद हुए। ग्राम सलेमपुर स्थित होली चौक से आतीश चौहान पुत्र जगराम सिंह चौहान निवासी ग्राम सलेमपुर को भी चाईनीज माँझे की बिक्री करते हुये गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से अवैध चाईनीज मांझे के 5 अदद गट्टू बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करने के साथ पुलिस ने लोगों को जागरूक भी किया। छापामारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, एसएसआई मनोहर सिंह रावत, एसआई विकास रावत, एसआई अर्जुन कुमार, कांस्टेबल करम सिंह, अजय, रविन्द्र, अजीतराज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *