तनवीर
वीर शौर्य, पीएसए, एचसीसी व नवयुवक ने जीते लीग मैच
हरिद्वार, 3 जनवरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के तत्वावधान में शुक्रवार से शुरू हुई चतुर्थ अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का पहला मैच वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी व पेस क्रिकेट एकेडमी के बीच वीजी स्पोर्टस ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पेस एकेडमी ने 138 रन बनाए। टीम की तरफ से मेहंदी हसन ने 34 रन का योगदान दिया। वीर शौर्य की तरफ से आकाश ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीर शौर्य ने 27.3 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें युवराज ने 30, शोभित प्रजापति ने 25 व अभय ने 25 नाबाद रन बनाए। पेस
एकेडमी तरफ से उवेश व अविराज राणा ने 2-2 विकेट लिए।
दूसरा मैच प्रकाश स्पोर्टस एकेडमी व रोज लाइंस क्रिकेट एकेडमी के बीच पीएसए मैदान पर खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश स्पोर्टस एकेडमी की टीम ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए। रोज लाइंस की तरफ से दक्ष चौधरी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोज लाइंस की टीम 22.2 ओवर में 87 रन पर आउट हो गयी और 168 रन से मैच हार गयी। प्रकाश स्पोर्टस की तरफ से समर्थ ने 3, सनथ व संदीप ने 2-2 विकेट लिए।
ऋषि क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर पैसीनेट क्रिकेट एकेडमी व एचसीसी के मध्य खेले गए तीसरे मैच में पैसीनेट पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन के स्कोर पर आउट हो गयी। पैसीनेट के आदिदेव सैनी ने 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एचसीसी ने 5 विकेट पर 58 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।
एसएससीए मैदान पर खेले गए रूड़की यंग व नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के बीच चौथे मैच में रूड़की यंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रूड़़की यंग ने 28.5 ओवर 100 रन बनाए। जिसमें रमनजोत ने 37 रन बनाए। नवयवुक क्रिकेट एकेडमी की तरफ से ऋतिक ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवयवुक क्रिकेट एकेडमी ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 102 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। टीम की तरफ से उज्जवल कश्यप ने 38 और रजत दास ने 21 रन बनाए।
राहुग गुप्ता, योगेश, स्वतंत्र चौहान, मिंटू, मंजीत, चिराग, मुराद, पारस ने अंपायरिंग व अश्विनी कुमार मौर्य, अंशुल बिष्ट, रितेश एवं देव सेठी ने अंपायरिंग की।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि शनिवार को वीर शौर्य व जिमखाना, पेस क्रिकेट एकेडमी व रोज लाइंस, वीजी व नाइनटी नाइन तथा ऋषि क्रिकेट एकेडमी व राईजिंग स्टार के बीच लीग मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर चंद्रमोहन बड़थ्वाल, कुलदीप सिंह असवाल, मोहित कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।


