मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड उन्नति के नित नये आयाम स्थापित कर रही है-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 16 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और राज्य की उन्नति की कामना करते हुए चुनरी ओढ़ाकर और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि प्रदेश के युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड उन्नति के नित नये आयाम स्थापित कर रही है। देश में सर्वप्रथम कॉमन सिविल कोड की पहल करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने लैंड जिहाद, अवैध मतांतरण और पूरे भारत का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनाने जैसे ऐतिहासिक कार्य किये हैं

जिससे देवभूमि में सनातनी पताका फहरा रही है। संत समाज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता है। श्रीमहंत दर्शन भारती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य के विकास में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और आगे भी प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगत राम ने भी मुख्यमंत्री की दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

साथ ही राज्य की जनता के लिए उनके योगदान को सराहा। इस दौरान कई संत महात्माओं ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *