प्रमोद गिरी
हरिद्वार, 20 अगस्त। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा पहुंचकर आश्रम के ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी प्रणवानंद महाराज सें भेंट कर संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज का समूचा जीवन देश ओर सनातन को समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने और शिक्षा ग्रहण की प्रेरणा दी। उत्तर प्रदेश में जन्मे ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज ने विश्नोई समाज को शिखर तक पहुंचाया और उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया।
उनके असमय ब्रह्मलीन होने से देश, समाज ओर सनातन संस्कृति को बड़ी क्षति हुई है। ऐसे संत दुर्लभ हैं। जो गौ, गंगा, गीता, देश ओर समाज के लिए कार्य करते है। रामेश्वर आश्रम सन्यास रोड़ कनखल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भी ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज दिव्य संत थे। गौ सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।