यूपी के कैबिनेट मंत्री ने लिया हनुमानजी महाराज का आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल यादव (डीपी यादव) ने बुधवार को श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार, ज्वालापुर हरिद्वार पहुंचकर आश्रम के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज से भेंटवार्ता की। स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने शाल, माला एवं पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर डीपी यादव ने स्वामी संतोषानंद देव महाराज पर हनुमान जी की विशेष कृपा है और उनके सानिध्य में आने वाले हर व्यक्ति की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। उनका सौभाग्य है कि उन्हें संत दर्शन के साथ हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर साध्वी नेहा गौतम, आयुर्वेदाचार्य डॉ रामदास उदासीन, स्वामी पुरूषोत्तमाचार्य, स्वामी ओमप्रकाश, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *