उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय-किशोर उपाध्याय

Haridwar News
Spread the love

,

तनवीर


बिजली, पानी, रसोई गैस, शिक्षा, चिकित्सा राज्य के लोगों का अधिकार
हरिद्वार, 29 जुलाई। उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव संचालन सामिति के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में वही मुख्यमंत्री का चेहरा होगा जो यहाँ के लोगो को बिजली, पानी, रसोई गैस, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं निःशुल्क देने की बात करेगा। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि बिजली, पानी, रसोई गैस, शिक्षा, चिकित्सा इत्यादि पर उत्तराखंड के लोगो का हक है।

उत्तराखण्ड के लोग फ्री कुछ नही मांग रहे है। उत्तराखण्ड के जल, जंगल, जमीन पर यहाँ के लोगो का अधिकार है और ये अधिकार उन्हें मिलना ही चाहिए। उत्तराखंड कांग्रेस भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों में उसी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना चाहिए जो यहाँ के लोगो को उनका अधिकार दिलाने और खुशहाली लाने की बात करेगा। इसके पूर्व हरिद्वार पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किशोर उपाध्याय का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के लोग मुफ्त में कुछ नहीं मांग रहे हैं वह केवल अपनी क्षतिपूर्ति चाहते हैं। यहाँ के 91 प्रतिशत जंगल हमसे ले लिए गए और राजनीतिक दल केवल 9 प्रतिशत भू कानून की बात कर रहे हैं। भू कानून पर 100 प्रतिशत की बात होनी चाहिए। निःशुल्क बिजली पानी, रसोई गैस, रोजगार शिक्षा, जंगली जानवरों से सुरक्षा, इन सब पर उत्तराखंड के लोगो का अधिकार है।

राजनीतिक दल मुफ्त बिजली पानी देने की बात करके उत्तराखण्ड की जनता का अपमान कर रहे है। बिजली, पानी व अन्य संसाधनों पर उत्तराखण्ड की उनका अधिकार है। जो जनता को यह अधिकार देने की बात करे वही मुख्यमंत्री का चेहरा होना चाहिए। प्रदेश में जो भी सरकार बने वह लोगों के जीवन में खुशहाली लाए। उन्होंने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क में उत्तराखण्ड के लोगों की जमीन गई है। इसका मुआवजा लोगों को मिलना चाहिए।

जंगली जानवरों के हमले में मौत होने पर 25 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और पूरे परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य निःशुल्क मिलना चाहिए। जो राजनीतिक दल मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं, जनता उनके भ्रम में आने वाली नहीं है। 2022 में उत्तराखण्ड में कांग्रेस की बनना तय है। अंशुल श्रीकुंज व विभाष मिश्रा ने किशोर उपाध्याय का स्वागत करते हुए कहा कि वनाधिकार आंदोलन के तहत उत्तराखण्डवासियों को उनके हक हकूक की लड़ाई तेजी के साथ लड़ी जा रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से राज्य की जनता बेहाल है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त आ चुका है। निश्चित तौर पर भाजपा का प्रदेश से सूपड़ा साफ होना निश्चित है।

इस अवसर पर जगपाल सिंह सैनी, नितिन कौशिक, संजय शर्मा, प्रेम शर्मा, विशाल राठौर, अंजू द्विवेदी, पराग मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिव्यांश, कार्तिक शर्मा, वीबीएस चौहान, अनिल भास्कर, राव फरमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *