ब्यूरो
हरिद्वार, 9 मार्च। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में वैश्य समाज ने बैठक कर सभी से विवाद समाप्त करने की अपील की। मध्य हरिद्वार बेंकट हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पराग गुप्ता व मुकेश अग्रवाल अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में निवास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति उत्तराखण्डी है। राज्य निर्माण में और राज्य के विकास में वैश्य समाज ने सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपने बयान के लिए माफी मांग चुके हैं।
ऐसे में इस विवाद को यहीं समाप्त कर दिया जाना चाहिए। अरविन्द अग्रवाल व मुकेश गोयल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रेमचंद अग्रवाल ने हमेशा राज्य के हित में काम करते हुए विकास में पूरा योगदान दिया है। उनके क्षमा याचना करने के उपरांत विवाद को समाप्त कर सभी को राज्य के विकास में सहयोग करना चाहिए। अशोक अग्रवाल और विनीत अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड युवा प्रदेश है। राज्य में पहाड़ मैदान विवाद उचित नहीं है। हमेशा देश और प्रदेश के विकास में सहयोग करने वाला वैश्य समाज पहाड़ और मैदान की खाई को खुदने नहीं देगा।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भूलवश दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांग चुके हैं। ऐसे में इस पर अधिक विवाद करने से राज्य का हित नहीं होगा। इसलिए सभी को विवाद को समाप्त कर उत्तराखण्ड को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
बैठक में मुकेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मनोज गुप्ता, पराग गुप्ता, अशोक अग्रवाल, मुकेश गोयल, गगन गुप्ता, समीर, संजीव गुप्ता, संजू, विनोद, विकास जैन, सुवेश अग्रवाल, प्रदीप, अनिल गुप्ता, अन्नू गोयल, प्रदीप, आशीष मेहता, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, जय भगवान गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, कपिल गुप्ता, ओमकार जैन, प्रशांत मेहता, दिनेश अग्रवाल, भगवत प्रसाद बंसल, विनोद गुप्ता, शिवम बंधु, नवीन गोयल, विपुल गोयल, वेदप्रकाश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।