श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने की घायल पत्रकारों को मुआवजा दिए जाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 फरवरी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्मय से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के दौरान कवरेज के दौरान घायल हुए पत्रकारों को उचित मुआवजा और उनके क्षतिग्रस्त वाहनों की क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। संगठन की और से घायल पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की भी मांग की गयी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष ज्ञापन प्रकाश पांडे ने कहा कि पत्रकारों पर हमले की घटना निंदनीय है।

सरकार को घायल पत्रकारों को उचित मुआवजा देना चाहिए। पत्रकारों के वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। उन्होंने कहा कि घायल हुए पत्रकारों को सुरक्षा भी उपलब्ध करायी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंकज स्वनी, सद्दाम हुसैन, संजय भारती, कुलदीप खंडेलवाल, पंकज जैसवाल, नवीन कुमार, राज कुमार इंद्र कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।