वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। स्पोर्टस कांप्लेक्टस में अंडर-14, अंडर-19 पुरूष और महिला तथा अबोव-19 कैटगरी महिला वर्ग में आयोजित टूर्नामेंट में 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में अंडर-14 वर्ग में युवराज राठी एवं वंश अग्रवाल, अंडर-19 वर्ग में कृष्ण व तनिष्क अरोड़ा, अबोव-19 वर्ग में प्रियांशी भंडारी व मुस्कान सैनी विजेता रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से फिटनेस के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

टूर्नामेंट संयोजक संगीता आहूजा नेे कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपना कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है। फांउडेशन की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियांें को 1100 रूपए, स्मृति चिन्ह और प्रत्येक खिलाड़ी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को खेल के माध्यम से शिक्षित करना और उन्हें समाज के लिए एक अच्छा नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आगे भी इस तरह के आयोजन आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर प्रीति आहूजा, निधि अग्रवाल, विनीता सिकोरिया, निधि चावला, रुचि तनेजा, मीनाक्षी अरोड़ा फाउंडेशन के सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *