तनवीर
हरिद्वार, 13 अप्रैल। शादी समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की मोटर साइकिल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। 11 अप्रैल को मौहल्ला चौहानान कस्साबान ज्वालापुर निवासी शहजाद अंसारी पुत्र उमरदाज अंसारी ने ऑनलाइन एफआईआर के माध्यम से 10 अप्रैल को सलेमपुर में शादी समारोह में शामिल होने के दौरान अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए 24 घंटे के भीतर ही नहर पटरी पर रात्रि चैकिंग के दौरान जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से वसीम पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम सलेमपुर को चोरी की गयी बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी समारोह के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की गयी बाइक को बेचने के लिए ज्वालापुर जा रहा था। पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप कुमार के साथ गैस प्लांट चौकी प्रभारी एसआई चरण सिंह व कांस्टेबल संजय बलूनी शामिल रहे।


