विडियो:-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


मोर्चरी और अस्पताल की व्यवस्थाओं में लापरवाही का आरोप लगाया
हरिद्वार, 25 जून। जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में अव्यवस्थाओं व लापरवाही का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि जिला चिकित्सालय के मुर्दाघर में शवों को रखने में लापरवाही बरती जा रही है। हाल ही में ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति का शव 11 दिन मोर्चरी में रखा रहा। मृतक के परिजन के तीन बार मोर्चरी पहुंचे लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गयी। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त किया जाए।

पूर्व विधायक रामयश सिंह और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में चिकित्सा संबंधी सभी व्यवस्थाएं धड़ाम हो चुकी हैं। मरीज और उनके तीमारदार दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार में हरिद्वार जिला चिकित्सालय मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। वरिष्ठ नेता बलजीत सिंह और वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि ने कहा कि जिला चिकित्सालय की स्थिति बद से बदतर हो गई है। अस्पताल में न चिकित्सक हैं न ही टैक्नीशियन उपलब्ध हैं।

महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जिला चिकित्सालय चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। यदि अस्पताल में जल्द चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई तो कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगी। महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास और पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर जनता में आक्रोश है।

यदि जल्द व्यवस्थाएं ठीक नहीं की गयी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पार्षद विवेक भूषण विक्की और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, इदरीस मंसूरी, नकुल माहेश्वरी, नवीन चिंटू, अंकित चौधरी, सविता, पूनम, सीमा, जनेश्वरी, पूरनचंद, दीपक, विशाल वालिया आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *