बढ़ाए गए दाम वापस ले सरकार-संजय अग्रवाल

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 31 मार्च। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कहा थाकि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपए का मिलेगा। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपए की बढ़ोतरी कर दी गयी।

पिछले 10 दिनों से पेट्रोल व डीजल के दाम भी रोजाना बढ़ाए जा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद से ही केंद्र सरकार रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल सहित रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ा रही है। जिससे गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस केंद्र सरकार को बढ़ाए गए दाम वापस लेने के लिए विवश करेगी। उन्होंने कहा कि केंद सरकार जनता का उत्पीड़न बंद करें तथा लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को रोकने का काम करे।

प्रदेश सचिव अनिल भास्कर व महिला नेत्री सपना सिंह ने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर व ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी तथा मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब व मध्यम वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। पहले से ही कोरोना की मार झेल रही जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने महंगाई के विरोध में अपने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा गैस सिलेंडर को माला पहनाकर नारेबाजी की।

इस दौरान नवेज अंसारी, बृजमोहन बर्थवाल, पार्षद मेहरबान खान, जाहिद अंसारी, मुमताज खान, डा.वसीम सलमानी, रजत कुमार, नजाकत अली, रवीश भटीजा, दीपक जखमोला, नितिन तेश्वर, जितेंद्र सिंह, उदित विद्याकुल, हरद्वारी लाल, रचित अग्रवाल, रणवीर सिंह, लव कुमार गुप्ता, पूनम ठाकुर, बाबूराम, सविता सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *