तनवीर
हरिद्वार:-कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली देव दीपावली हरिद्वार में हर की पैड़ी पर धूमधाम से मनाई गई। गंगा आरती के बाद हजारों लोगों ने हर की पैड़ी पर दीप जलाए और आतिशबाजी या भी की। दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है।
मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध कर देवताओं को उसके प्रकोप से मुक्त कराया था। जिसके बाद देवता धरती पर आए और दीपोत्सव मनाया। तभी से गंगा घाटों पर देव दीपावली मनाए जाने की परंपरा है। हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों की संस्था गंगा सभा की ओर से भी हर साल हर की पैड़ी पर भव्य देव दीपावली मनाई जाती है।


