विडियो:-गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास से संपन्न, नगर विधायक मदन कौशिक हुए शामिल

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो

कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और आदर्श को बनाए रखें :-पंडित अधीर कौशिक

हरिद्वार 22 अक्टूबर:- श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के आर्य नगर स्थित आवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन पूर्ण विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक शामिल हुए। पंडित अधीर कौशिक, महंत राम रतन गिरी, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने विधायक मदन कौशिक को पटका और फरसा भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक मदन कौशिक ने कहा, “गोवर्धन पर्व हमें साहस और धैर्य के साथ निर्णय लेने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर यह संदेश दिया कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना धैर्य और बल से करना चाहिए। यह पर्व हमारी हिंदू संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।

पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि गोवर्धन पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को परंपरागत तरीके से सजाया गया और पूजा अर्चना की गई। उन्होंने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बल और शक्ति से दुनिया को यह दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और आदर्शों को बनाए रखना चाहिए। गोवर्धन पूजा से परिवारों में सुख-समृद्धि आती है और यह प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का भी संदेश देती है।
महंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि गोवर्धन की पूजा ने केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज को हिंदू संस्कृति और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया।

पूजा के बाद अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों और मोहल्ले वासियों ने भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भागवत आचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, प्रमोद गिरी ,कौशिक सत्यम शर्मा ,रामकुमार विष्णु ,आचार्य विष्णु प्रसाद शास्त्री, मनोज ठाकुर, कुलदीप शर्मा, विवेक मिश्रा, भरत शर्मा, भूषण ,बालकिशन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *