विडियो:-भेल में सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को एसएसपी ने भिजवाया अस्पताल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 6 मार्च। भेल में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ब्रीफिंग में जा रहे एसएसपी नवनीत सिंह ने सड़क पर घायलों को देखकर 108 एंबुलेंस को बुलवाकर मातहतों के साथ दोनों को मेला अस्पताल भिजवाया। घटना भेल फाउंड्री गेट के बीच की है। बकरी के साथ सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक सवार ऑटो से टकरा गया। जिस वजह से बाइक सवार और बकरी के साथ सड़क पार कर रहा व्यक्ति दोनों घायल हो गए।

इस दौरान वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं की जांच करने एवं डी-ब्रीफिंग के लिए जा रहे एसएसपी नवनीत सिंह ने बीच सड़क पर घायलों को पड़े देख अपना गाड़ी रूकवायी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए 108 को मौके पर बुलाकर पुलिसकर्मियों के साथ दोनों को मेला अस्पताल भेजा। पुलिस के सूचना देने पर बाइक सवार के परिजन भी मेला अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *