जटाशंकर श्रीवास्तव ने दिलायी महिला कल्याण अधिकारी कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी को शपथ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 सितंबर। महिला कल्याण अधिकारी कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संरक्षक जटाशंकर श्रीवास्तव ने शपथ दिलायी। सगठन में आईसीपीएस योजना, उपनल, आउटसोर्सेज कार्मिकों को भी सम्मिलित किया गया है। जटाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में आशीष नोटियाल अध्यक्ष, देवेंद्र राथ चोबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सनाउल्ला जिला मंत्री, प्रशांत कुमार उपाध्यक्ष, अंकित शर्मा कोषाध्यक्ष, रूचि शर्मा ऑडिटर, जोगेंद्र कुमार संरक्षक, बबीता प्रचार मंत्री, पेघा पुरोहित संयुक्त मंत्री चुने गए हैं।

नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी प्रत्येक पदाधिकारी को अपना उत्तरदायित्व निभाना होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष नोटियाल ने कहा कि महिला कल्याण विभाग के मापदण्डों पर खरा उतरा जाएगा। समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित होकर काम किया जाएगा। संगठन की एकता को बनाए रखने के लिए संगठित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *