विनोद डंडरियाल बने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के शहर अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 अगस्त। सिंहद्वार स्थित मगनानंद आश्रम में आयोजित चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक राज्य आंदोलनकारियों ने 10 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को राज्यपाल द्वारा मंजूरी दिए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक में बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। समिति के संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता और भीमसेन रावत के संचालन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट ने शहर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विनोद डंडरियाल को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया।

इसके अलावा रविंद्र भट्ट शहर उपाध्यक्ष, नत्थीलाल जुयाल शहर महामंत्री, राधा बिष्ट मंत्री, मनोज जोशी संगठन मंत्री, गिरीश भट्ट व कुंवर सिंह बिष्ट को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। बैठक में सभी ने जिला महामंत्री रोहित प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष दलवीर पोखरियाल, राजेश बिंजोला, जगदीश खड़ायत, बसंती पटवाल सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत कर बधाई दी। बैठक को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी उमाशंकर वशिष्ठ, आरएस मनराल, विजय भंडारी, आरपी जखमोला, महेश गौड़, कमला पांडे, सरिता पुरोहित आदि ने संबोधित किया। बैठक में यशोदा भट्ट, साधना नवानी, कमला ढोंडियाल, कमला नेगी, आनंद सिंह रावत, प्रदीप बुढ़ाकोटी, आनंद सिंह नेगी, रामदेव मौर्य, धर्मपाल भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *