तनवीर
हरिद्वार, 10 अप्रैल। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस की और से लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है। बृहष्पतिवार को महानगर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल एवं महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार जिन वायदों और मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी। उन सभी मुद्दों को सरकार ने भूला दिया है। मोदी सरकार में महंगाई हो या बेरोजगारी देश में सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती ही जा रही है।
जिससे आमजन का जीवन जीना दूभर हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और प्रदेश सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दामों में सीधे 50 रूपए की बढ़ोतरी कर मोदी सरकार ने पहले से ही महंगाई से परेशान जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ा दिया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू, मुस्लिम, श्मशान, कब्रिस्तान आदि मुद्दे उठाकर देश में नफरत का माहौल पैदा कर रही है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और युवा नेता निखिल सौदाई ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीब, मध्यम वर्ग पर महंगाई का बोझ डाल कर उनके जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।
पार्षद सुनील कुमार और विवेक भूषण विक्की ने कहा कि मोदी सरकार गरीब, मजदूर और महिला विरोधी है, जिसके चलते वह रसोई गैस से लेकर आमजन की मूलभूत जरूरत की चीजों के दामों में बढ़ोतरी करती जा रही है। इस अवसर अनिता गौतम, वसीम सलमानी, दीपक कोरी, सार्थक ठाकुर, डा.दिनेश पुंडीर, त्रिपाल शर्मा, भोला, विजय, शुभम, हिमांशु, अरुण, अजय, सोनू, दीपक, अनुज, विशाल, अमित गुप्ता, सावन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


