युद्धवीर दहन बने आरएलडी प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो
हरिद्वार, 4 जुलाई। राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत चढ्ढा ने इंजीनियर युद्धवीर दहन् को राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय संगठन महासचिव भीष्म ने कहा कि उत्तराखंड में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठन के प्रति युद्धवीर दहन् की निष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पार्टी के प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर दहन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कमल प्रीत अरोड़ा, अनुपम खत्री, उदयवीर सिंह चहल, दीपक राणा, वरिष्ठ नेता, अशोक खोकर, डी.पी.सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *