आप कार्यकर्ताओं ने विधायक से मांग पांच वर्षो का हिसाब

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 31 अक्तूबर। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर स्थानीय विधायक से उनके कराए गए पांच प्रमुख कार्यो का ब्यौरा देने की मांग की। आप की प्रदेश उपाद्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि हरिद्वार नगर सीट पर पिछले 19 वर्षों से बीजेपी के विधायक हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। इसके बावजूद हरिद्वार विकास को तरस रहा है। भाजपा के राज में महंगाई चरम पर है।

पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर 1000 रूपए पहुँच गया है। व्यापार, उद्योग सब चौपट हैं। स्थानीय विधायक 5 वर्षो में किये गए 5 प्रमुख कार्य जनता को बताएं। अब जब चुनाव को 3 माह की अवधि शेष बची है। तब मुख्यमंत्री कोरी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि उनकी सरकार ट्रिपल फाईव पर काम कर रही है। उनके विधायक ओर कार्यकर्ता घर घर जाकर अपने 5 प्रमुख काम का विवरण देंगे। लेकिन भाजपा के विधायक और स्वयं मुख्यमंत्री अपने निजी कार्यो में व्यस्त है। इसको देखते हुए आम आदमी पार्टी एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वम ये जिम्मेदारी ले रही है और पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय विधायक से उनके द्वारा 5 प्रमुख कार्यो का हिसाब मांग रही है।

इस अवसर पर हेमा भण्डारी प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा, अनिल सती वरिष्ठ नेता, अशोक कश्यप विधानसभा उपाध्यक्ष, किरण दुबे अध्यक्ष युवा मोर्चा, पवन , शिशुपाल सिंह नेगी, साहूकार सिंह, पवन कुमार, जयपाल सिंह, संजू नारंग, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, तनुज शर्मा संगठन मंत्री, नरेंद्र कोरी उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, दिलीप, मयंक गुप्ता, सर्कल इंचार्ज मालती कोरी, रेखा कोरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *