भेलकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 अप्रैल। ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ज्वालापुर पुलिस के अनुसार थाना रानीपुर से ज्वालापुर के मौहल्ला धीरवाली निवासी जनय चौहान पुत्र सत्यपाल चौहान को मृत अवस्था में भेल अस्पताल लाए जाने की सूचना पर अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार को भेज अस्पताल भेजा गया। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक भेलकर्मी था और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।