आप कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी व प्रवक्ता हेमा भण्डारी के संयोजन में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान संजय सैनी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से भाजपा बौखला गयी है। आम आदमी पार्टी पंजाब के अलावा अन्य प्रदेशों में भी जनता की पसंद बन रही है।

जिसके चलते सुनियोजित तरीके से मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचाया। केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस भी मूकदर्शक बन कर तमाशा देखने का काम कर रही है। अब तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होना भाजपा की गलत नीतियों को दर्शा रहा है। हेमा भण्डारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को उठा रही है। देश की जनता पार्टी की रीति नीतियों को पंसद कर रही है। भाजपा का विकल्प मात्र आम आदमी पार्टी ही है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता बौखलाहट में इस तरह के कदम उठा रहे हैं। जिसे किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालो में अनिल सती, आशीष गौड़, पवन धीमान, श्रवण गुप्ता, ममता सिंह, अकरम, परवीन कुमार, शाहीन, अशरफ, एडवोकेट सचिन बेदी, सुरेश तनेजा, संजय गौतम, विकास सैनी, विकास कुमार, पवन ठाकुर, रोहित कश्यप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *