घरों में बरसाती पानी भरने पर भाजपा पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने किया मुख्य नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 30 जून। आर्यनगर में घरों में बरसाती पानी भरने पर स्थानीय लोगों ने वार्ड की भाजपा पार्षद सपना शर्मा के नेतृत्व में मुख्य नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वार्ड में सफाई व्यवस्था ठप्प होने का आरोप लगाते हुए पार्षद सपना शर्मा ने कहा कि कई बार वार्ड की दुर्दशा से अवगत कराने के बावजूद मुख्य नगर आयुक्त कोई सुध नहीं ले रहे हैं।

जिसका खामियाजा बारिश होने पर स्थानीय जनता को भुगतना पड़ा। बारिश के कारण सारा कचरा सीवर और नालियों में बह गया। जिससे सीवर चोक होने से सारा दूषित पानी मल मूत्र लोगों के घरों में घुस गया। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है। वार्ड में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कॉलोनियों में बदबू और मच्छरों से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो अधिकारियों के खिलाफ धरना दिया जाएगा।

इसकी शिकायत स्थानीय विधायक मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी की जाएगी। जो अधिकारी जन प्रतिनिधियों और जनता की नहीं सुनते। उन्हें पद पर बैठने का अधिकार नहीं। इस अवसर पर शांति वर्मा, निशा त्यागी, मुनेश शर्मा, संत कुमार, डा.चिराग अरोड़ा, पुनीत मित्तल, अर्जुन, राजेश अरोड़ा, कौशल प्रजापति, अमरीश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *