महिला उत्पीड़न के आरोपी विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Politics
Spread the love

अमरीश/कमल खडका

पीड़ित महिला को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन⪫ अग्रवाल 

हरिद्वार, 31 अगस्त। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला उत्पीड़न के आरोपी द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ सरकार द्वारा कार्यवाही ना करने पर भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि सरकार महिला उत्पीड़न के आरोपी भाजपा विधायक भाजपा की जांच कराने को तैयार नहीं है। इससे भाजपा की कथनी और करनी का फर्क साफ पता चलता है।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। द्वाराहाट के भाजपा विधायक पर महिला द्वारा उत्पीड़न के आरोप लगाने के बावजूद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार जांच तक नहीं करा रही है। न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रही महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल व प्रदेश सचिव धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि भाजपा सरकार अपने विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है।

आरोप लगाने वाली महिला के परिवार को परेशान किया जा रहा है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि यदि महिला को न्याय नहीं मिला तो सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। महिला कांग्रेस उत्पीड़न की शिकार हुई महिला को न्याय दिलाने के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। हाजी नईम कुरैशी व पूर्व विधायक राम यश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर महिला उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं। लेकिन सरकार जांच कराने तक को तैयार नहीं है।

इस दौरान यशवंत सैनी, अमरदीप रोशन, हाजी रफीखान, रवि कश्यप, सतीश कुमार, शुभम अग्रवाल, बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान, श्याम सिंह, विशाल राठौड़, पार्षद मेहरबान खान, शाहनवाज कुरेशी, चौधरी बलजीत सिंह, अशोक उपाध्याय, दिनेश पुंडीर, सविता सिंह, सुषमा सहगल, नीलम शर्मा,गार्गी राय, वेद रानी, नीलम धीमान, संतोष पांडे, अरशद ख्वाजा, अनिल शर्मा, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, नवीन शर्मा, राजेश चौहान, शिव कुमार जोशी, अवधेश सैनी, सुधांशु जोशी, आफताब कुरेशी, तीर्थपाल रवि, सुनील कुमार सिंह, अशोक साहू, इलियास खान, हितेश चौहान, मनजीत सिंह आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *