पूर्व शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे ने विवेक विहार कालोनी के पार्क में किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के पौधारोपण अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल स्थित विवेक विहार कालोनी के पार्क में वृक्षारोपण किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष कामिनी सड़ाना के संयोजन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अरविन्द पांडे ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथी 23 जून से शुरू किए गए कार्यक्रमों की श्रंखला में पार्टी ने हरेला पर्व तक प्रत्येक बूथ पर 20 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जिसे कार्यकर्ताओं के सहयोग पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेश में पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। कामिनी सड़ाना ने कहा कि लगातार बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पार्टी के कार्यकर्ता वृक्षारोपण कर रहे हैं। अरविन्द पांडे ने वार्ड 60 हरीलोक कालोनी में कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, डा.विशाल गर्ग, भाजपा अल्पसख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एजाज हसन, महामंत्री मोहसीन मंसूरी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद निशाकांत शुक्ला, सिद्धार्थ कौशिक, आकाश चैहान, धीरेंद्र गुप्ता, पवन चैहान, विपिन शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *