तनवीर
हरिद्वार, 31 जनवरी। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुुए परिवहन विभाग ने 23 23 ओवरलोड वाहनों का चालान कर दिया। जबकि 17 वाहनों को सीज किया गया। लकड़ी से भरी ट्रॉलियों पर कार्रवाई और सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में शुक्रवार की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान लकड़ी से लदी ओवरलोड 23 ट्रैक्टर ट्रालियों का चालान करने के साथ 17 को सीज कर दिया। एआरटीओ नेहा झा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान और रात्रिकालीन ओवरलोड परिवहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 15-20 फीट तक लकड़ी लादकर खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही थी। जनजीवन के लिए खतरा बन रहे ओवरलोड वाहनांें के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


