ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के 40वें स्थापना दिवस पर रौपे 40 पौधे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 नवम्बर। ब्राह्मण फेडरेशन के 40वें स्थापना दिवस पर 40 वृक्षों का रोपण किया गया। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर भीमगोड़ा स्थित परशुराम पार्क में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। इस दौरान पार्क में विभिन्न प्रजातियों के 40 पौधे रोपे गए। विधायक मदन कौशिक ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और ब्राह्मण फेडरेशन के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रकृति संरक्षण में वृक्षों की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी विप्र बंधुओं को संबोधित किया।

साथ ही वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य के लिए साधुवाद और शुभकामनाएं दीं। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप ज्योथी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पदम प्रकाश ने तीन दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश गौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण नय्यर, निवर्तमान पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, विमल त्यागी, विदित शर्मा, आदित्य गौड़, गगनदीप गोस्वामी, धीरज पाराशर, शंकर दत्त पाठक, शुभम चौधरी, कपिल शर्मा, मोहित जोशी, ऋषभ पाठक, आकाश भाटी, रामप्रसाद गौड़ एवं फेडरेशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *