भगवान चित्रगुप्त केवल कायस्थ समाज के ही नहीं, सभी समाज के आराध्य-सुबोधकांत सहाय

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया भगवान चित्रगुप्त कथा का आयोजन
हरिद्वार, 5 अक्तूबर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम के सामने गंगा घाट पर चित्रगुप्त कथा का भव्य आयोजन किया गया। श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन, मथुरा के पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य डा.स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज ने विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराया।
कथा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए। इस दौरान देश भर से आए कायस्थ समाज के लोगांें को संबोधित करते हुए सुबोधकांत सहाय ने कहा कि ब्रह्मा के मानस पुत्र और कायस्थ समाज के आदिपुरूष तथा जीवों के कर्मो का निष्पक्ष लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त केवल कायस्थ समाज के ही नही, बल्कि समाज के सभी लोगों के आराध्य हैं। गंगा तट पर भगवान चित्रगुप्त की कथा का हर वर्ष आयोजन किया जाना चाहिए और इसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कथा के भव्य आयोजन के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के बधाई भी दी।

कथाव्यास चित्रगुप्ताचार्य डा.स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ज्ञान और विद्या के भी देवता हैं। उनकी पूजा से विद्यार्थियों में एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है। यम द्वितीया (भाई दूज) पर कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की विशेष आराधना करते हैं।
इसके पूर्व शनिवार को श्री चित्रगुप्त गंगा आरती के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व एनयूजे आई उत्तराखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा ने फूल माला, स्मृति चिन्ह भेंटकर कथाव्यास का स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मोहन कुलश्रेष्ठ, मुकेश श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष जस्टिस लोकपाल, ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, इंडिया न्यूज़ के मैनेजिंग एडिटर राकेश सिंह, राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहित नवानी, मुकेश कुमार, राजनीतिक प्रदेश अध्यक्ष रवि शरण, सुशील सक्सेना, गगन श्रीवास्तव, वीके निगम, प्रखर मिश्रा, पियुष निगम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *