हरिद्वार नगर सीट से भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित ने ठोकी दावेदारी

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार को बनाऊंगा आदर्श विधानसभा:- उज्जवल पंडित

हरिद्वार। नगर विधानसभा सीट से तीर्थ पुरोहित एवं भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित ने दावेदारी ठोकते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन सौंपा है और शीर्ष नेतृत्व से टिकट की मांग की है।

उज्ज्वल पंडित लंबे अरसे से भाजपा की सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं और हिंदुओं के हितों के संरक्षण को लेकर लगातार संघर्षरत रहते हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं और तीर्थ पुरोहित समाज में भी अच्छी पकड़ रखते हैं। विपक्ष के खिलाफ बेबाक तरीके से पार्टी की विचारधारा को सामने रखने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

उज्ज्वल पंडित ने कहा कि पार्टी ने मौका दिया तो धर्मनगरी की मान-मर्यादाओं के संरक्षण-संवर्धन के साथ हरिद्वार विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply