गंदगी से परेशान हीरा कंपलेक्स के व्यापारी , पानी के नल के पास लगा कूड़े का अंबार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 अक्तूबर। चंद्राचार्य चौक क्षेत्र स्थित हीरा कंपलेक्स में पानी के नल के पास गंदगी के अंबार लगने से व्यापारी और स्थानीय लोग परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि नल का पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कूड़ा न उठने के कारण नल के आसपास गंदगी एकत्र हो गई है, जिससे बदबू फैल रही है।
त्योहारों के सीजन में बढ़ी परेशानी
त्योहारों का सीजन होने के कारण क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। गंदगी देखकर ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने नगर निगम से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाना चाहिए ताकि गंदगी न फैले।
नगर निगम से कार्रवाई की मांग
व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की है कि समस्या का समाधान करे और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। व्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *