तनवीर
हरिद्वार, 17 अक्तूबर। देवभूमि विकास फाउंडेशन के सदस्यों ने कनखल स्थित दरिद्र भंजन मंदिर गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान ट्रस्ट के स्वयंसेवियों ने गंगा में फैले पुराने कपड़े और कचरा एकत्र कर बाहर निकाला और गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। संरक्षक रेखा वाल्मीकि ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि गंगा भारत की पहचान और आत्मा है।
करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा की केंद्र बिंदु मां गंगा से ही विश्व पटल पर हरिद्वार की विशेष पहचान है। लेकिन मानवीय गलतियों के चलते गंगा लगातार प्रदूषत हो रही है। गंगा और उसके पर्यावरण को बचाया जाना बेहद आवश्यक है। इसके लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। सभी सहयोग से ही गंगा को स्वच्छ और अविरल रखा जा सकता है।
रेखा वाल्मीकि ने कहा कि गंगा स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए फाउंडेशन की और निरंतर अभियान भी चलाया जा रहा है। सफाई अभियान में ट्रस्ट की सचिव शीतल चंचल, उपाध्यक्ष विकास चंचल, कोषाध्यक्ष कौशल्या, सुनील, सविता, कल्पना, बबली, सीमा, नीलम चंचल, सुशील, देव चंचल, कविता बेनीवाल आदि शामिल रहे।


