शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 27 अक्तूबर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नशे की हालत में परिजनों के साथ झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को शंांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को शिवालिक नगर मे झगड़े की सूचना पर हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार व कास्टेबल कुंवर कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नशे की हालत में भाई और भाभी के साथ झगड़ा कर रहे राजेश कुमार पुत्र स्व.शिव शंकर निवासी टी-62 शिवालिक नगर रानीपुर को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नही मानने और गाली गलौच और हुडदंड जारी रखने पर पुलिसकर्मियों ने शांतिभंग के आरोपों में उसे हिरासत मे ले लिया।