जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन पांच नवम्बर को

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 नवम्बर। राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार पांच नवम्बर को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तरीय युवा महोत्सव के अंतर्गत विकासखण्ड़ों में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत लोकगीत, कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण, कविता लेखन एवं जनपद स्तर पर सीधी विज्ञान प्रदशर्नी स्पर्द्धा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरूस्कृत किया जायेगा तथा उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए नामित किया जायेगा।