Haridwar मिस्सरपुर रोड पर जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात,देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार में लक्सर रोड पर दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। सोमवार सुबह मिस्सरपुर गांव के पास जंगल से निकलकर आबादी में आ गये।दो हाथियों ने सड़क पर ट्रैफिक रोक लिया और काफी देर तक चहल कदमी करते रहे। इस दौरान हाथियों ने स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस को भी दोनों ओर से घेर लिया। विशालकाय हाथियों को देख स्कूली बच्चे सहम गए। इतना ही नहीं हाथियों ने सड़क पर मूंगफली की दुकान के लिए बनाए गए छप्पर को भी तहस-नहस कर तोड़ डाला। हाथियों के उत्पात को देखकर काफी देर तक लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही।

थोड़ी देर बाद हाथी हाईवे से निकलकर जंगल की ओर चले गए। इस दौरान कोई भी वनकर्मी मौके पर नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन जंगली हाथी आ रहे हैं और लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कोई बड़ा हादसा हो उससे पहले वन विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए।