स्मैक समेत दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 नवम्बर। थाना सिडकुल पुलिस ने एक स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। सिडकुल थाना प्रभारी द्वारा गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुभम पुत्र अशोक निवासी रांघडवाला कलियर को स्मैक समेत दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 6.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई अनिल बिष्ट, हेडकांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।