गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए हरिद्वार के चेतन अवस्थी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


कसम परेड में दिखाई सैन्य अनुशासन की झलक
हरिद्वार, 02 दिसम्बर। हरिद्वार निवासी चेतन अवस्थी ने भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। चेतन अवस्थी सम्पन्न हुई कसम परेड में शामिल हुए, जहां उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने संकल्प को नमन करते हुए सैन्य जीवन की शुरुआत की।
चेतन अवस्थी के पिता तारादत्त अवस्थी हरिद्वार स्थित निर्धन निकेतन संस्कृत विद्यालय में अध्यापक हैं। एक सामान्य परिवार से आने वाले चेतन ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर गढ़वाल राइफल में स्थान प्राप्त किया।
परेड के दौरान चेतन सहित सभी नवनियुक्त अग्निवीरों ने सेना की परंपराओं और अनुशासन का भव्य प्रदर्शन किया। परिवार और क्षेत्रवासियों ने चेतन की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। इस दौरान स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष चेतन चौबे ने चेतन अवस्थी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चेतन अवस्थी का कहना है कि देशसेवा उनका बचपन से सपना रहा है और अब जब वे वर्दी का दायित्व निभाने जा रहे हैं, तो यह उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *