नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 दिसम्बर। नाबालिग बालिका का अपरहण करने के आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 4 नवम्बर को कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर सलेमपुर में किराएदार के तौर पर रह रहे अनिल पुत्र चिरंजीलाल निवासी ग्राम कटरा कैरान मौहल्ला थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर यूपी को नामजद करते हुए नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए। लेकिन वह हाथ नही आया। 19 दिसम्बर को अनिल के परिजन उसे व अपहृत नाबालिगा को थाने लेकर पहुंचे। जहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाबालिगा को शादी करने की नीयत से दिल्ली ले गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *