महानगर कांग्रेस कमेटी ने लिया गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 जनवरीं। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने बैठक का आयोजन कर गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। मायापुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने हरियाणा में आयोजित संगठन प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते कहा कि प्रशिक्षण शिविर से समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनकर संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। कांग्रेस का रास्ता महात्मा गांधी के उन सपनों को पूरा करने का है, जो जनसेवा के माध्यम से ही संभव है।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि कैसे स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं ने संविधान को बनाने का काम किया आज उसकी रक्षा के लिए हमें संकल्पित रहना होगापूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि आजादी हमें वर्षों के संघर्ष के बाद मिली। जिसमें सैकड़ों वर्षों के मंथन से हमें संविधान मिला। जिसकी रक्षा करना हमारा नैतिक धर्म भी है और कर्तव्य भी है। जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को इस वर्ष हर वर्ष की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा।

वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी और पूर्व पार्षद इसरार अहमद ने कहा कि कांग्रेस जन हर कीमत चुकाकर भी संविधान की रक्षा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पार्षद सोहित सेठी, वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रचना शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद रियाज अंसारी, जतिन हाण्डा, बलराम गिरी कड़क, पवन शर्मा, करन सिंह राणा, रोहित नेगी, सतेंद्र वर्मा, अरूण चौहान, अशोक गुप्ता, प्रदीप त्यागी, अनुज चौहान, मुन्ना मास्टर, मनीष गुप्ता, रवि कुमार लड्डू आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *