इलेक्ट्रो होम्यापैथी की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारी मनोनीत किए 

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 9 नवंम्बर। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चैहान ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए डा.मुकेश चैहान को प्रदेश अध्यक्ष, डा.गणेश मेवाड़ी को उपाध्यक्ष, डा.बीएल आर्य को संगठन मंत्री, डा.संजय मेहता को कोषाध्यक्ष, डा.एसपी डोभाल को कार्य क्रियान्वयन मंत्री, डा.आदर्श शर्मा को सचिव, डा.राजेंद्र सिंह नेगी को प्रचार मंत्री, डा.एमटी अंसारी को महामंत्री, सुशीला बलूनी को संरक्षक, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान को लीगल एडवाइजर तथा डा.निशा शर्मा, डा.माधुरी चंद्रा, डा.हरीशचंद्र पाठक, डा.आरके भट्ट, डा.जफर शैफी, डा.दिनेश चन्द्र पाटनी, डा.आरपी नौटियाल को सदस्य मनोनीत किया।

इसके अलावा डा.प्रकाश मनकोटी को नैनीताल जिला अध्यक्ष तथा डा.एसएस बिष्ट को महामंत्री, डा.सतीशचन्द्र उप्रेती को पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष व डा.प्रकाश पाठक को महामंत्री तथा डा.जेसी खुल्बे को अल्मोड़ा जनपद अध्यक्ष व डा.डीके जोशी को महामंत्री मनोनीत किया गया। डा.केपीएस चैहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित व इलेक्ट्रो होम्यापैथी के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी जटिल रोगों के इलाज में भी पूरी तरह कारगर है। आम लागों तक इस चिकित्सा पैथी का लाभ पहुंचाने में सभी चिक्त्सिक योगदान करें।