समाजसेवी सुनील सेठी ने की पंजाबी समाज का संगठन बनाने की घोषणा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 जनवरी। समाजसेवी सुनील सेठी ने शहर के पंजाबी समाज को एकजुट कर संगठन बनाने की घोषणा की है। सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि किसी भी संगठन का उद्देश्य सिर्फ एक वर्ग विशेष की नहीं बल्कि हर वर्ग की बात करना और उनके हितों के लिए संघर्ष करना होना चाहिए। गुरूनानक और गुरुगोविंद सिंह ने हर धर्म की बात की। समाज की सेवा करते-करते बलिदान दिए।

आज भी पूरे देश में पंजाबी किसी न किसी रूप में सेवा का कार्य कर रहे हैं। समाज से जुड़े समाजसेवियों को जोड़कर एक संगठन की नींव रखने का कार्य किया जाएगा। जिसमें सभी विचारधारा के लोग शामिल होंगे और सभी के सहयोग से हर घर तक संगठन को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जिसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही उसे धरातल पर उतारा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *