हरिद्वार, 3 नवम्बर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत थाना श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र के लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने के लिए नोटिस तामिल कराए। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस द्वारा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को निर्धारित समयावधि में अपने लाइसेंसी शस्त्र संबंधित थाने अथवा निर्धारित स्थान पर जमा कराने हेतु नोटिस तामील कराए गए। पुलिस द्वारा शस्त्र धारकों को नोटिस तामिल कराने के साथ कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।




