तनवीर
हरिद्वार, 8 फरवरी। समाजसेवी जटाशंकर श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा चित्रगुप्त महाराज सेवा ट्रस्ट का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय सचिव बनने पर जटाशंकर श्रीवास्तव ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि ट्रस्ट की प्रगति के लिए मिलजुल कर प्रयास किए जाएंगे। जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है,
समाज को एकजुट कर उसका निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। ट्रस्ट के सचिव की जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान, सनातन संस्कृति एवं धार्मिक चेतना जागने के लिए युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे। कायस्थ समाज के हितों के संरक्षण संवर्द्धन में पूर्ण सहयोग करेंगे। जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि वे कांवड़ यात्रा, छठ पूजन सहित तमाम धार्मिक आयोजनों में हमेशा आगे बढ़कर सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रगुप्त महाराज के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्रहित में योगदान दें।


