तनवीर
हरिद्वार:-टेलीविजन के पॉपुलर शो नागिन 3 की हेली दारूवाला यह रिश्ता है प्यार के और दस्ताने मोहम्मद, सलीम अनारकली जैसे टेलीविजन शो में अदाकारी के लिए जानी जाती है। उन्होंने दम काटा नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हेली दारूवाला उत्तराखंड के विभिन्न लोकेशन पर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आई हुई है। हरिद्वार पहुंचने पर हेली दारूवाला ने मां गंगा के दर्शन कर गंगा आरती में भी शामिल हुई।
उन्होंने दक्ष मंदिर के भी दर्शन किए। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि हेली दारूवाला गंगा आरती में शामिल होकर बहुत खुश हुई। मां गंगा से उनका लगाव है। आध्यात्मिकता को पसंद करती हैं। हेली दारूवाला लोकप्रिय मॉडल भी है। टेलीविजन और फिल्म फिल्मों में काम कर चुकी है।उन्होंनेअपने अभिनय की शुरुआत लव यू जिंदगी से की है। हेली दारूवाला हर की पैड़ी पर पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। युवाओं ने जमकर उनके साथ सेल्फी ली।


