हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने की दीवाली बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 23 अक्टूबर। भेल के श्रमिक संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस एवं समस्याओ पर चर्चा करने के साथ प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति ऑफलाइन बैठक बुलाने की मांग की गयी है। बैठक के दौरान कई भेल कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कई कम्पनियों द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस की घोषणा कर दी गई है। लेकिन भेल प्रबंधन ने अब तक भी ज्वांइट कमेटी की बैठक की तिथी घोषित नहीं की है। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि जल्द से जल्द ज्वाइंट कमेटी की बैठक बुलाकर बोनस की राशि तय की जाए और कम से कम 70,000 रुपये बोनस का भुगतान 1 नवंबर तक किया जाए। यदि प्रबंधन द्वारा एक हफ्ते के अंदर ज्वांइट कमेटी की बैठक की तिथि की घोषणा नही की गई तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी।

यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने यूनियन की सदस्यता लेने वाले नीरज बघेल, बसंत कुमार,.दिनेश सैनी, मंजय कुमार, ओमप्रकाश पाल, राजकुमार, दीपक बागला व उनके साथीयों का स्वागत करते हुए कहा कि यूनियन परिवार की तरह सभी सदस्यों का पूरा सहयोग करेगी। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्टिजन भर्ती में मृतक आश्रित के बच्चो को दिए जा रहे 15 प्रतिशत को बढ़ाकर पूर्व की भांति 25 प्रतिशत किया जाए।

साथ ही वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चो को अलग से आरक्षण की सुविधा दी जाए। कोरोना में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता जारी रखी जाए। यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को छुट्टी या रविवार के दिन डयूटी पर बुलाए जाने पर ओवर टाइम का भुगतान किया जाए। कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने कैंटीन व्यवस्था में सुधार और अस्पताल में चिकित्सकों की भर्ती करने के साथ अन्य सुविधाओ में बढ़ोतरी करने के साथ लैपटॉप का वितरण जल्द करने की मांग की।

भेल श्रमिक यूनियन के महामंत्री सचिन चौहान ने कर्मचारियों को मिलने वाले इंसेंटिव तथा उपनगरी में मेंटिनेंस, लकड़ी का कार्य, सडक मररमत कार्य व अन्य मेंटिनेंस व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि भेल में जलापूर्ति बाधित होने की समस्या के समाधान के लिए प्रबंधिका से वार्ता कर दबाव बनाया जाएगा।

बैठक का संचालन राकेश मालवीय ने किया। बैठक में मार्केंडेय सिंह, विकास सिंह, रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, संदीप सिंघानियां, राकेश मालवीय, चंद्रमोहन बघेल, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, नवीन गिरी, मोहित, सतेन्द्र प्रताप सिंह, भगत रावत, अजीतपाल सिंह, प्रह्लाद चौहान, अजय सिंह, गोपाल राठी, बाबूलाल आदि सहित यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply