तनवीर
हरिद्वार, 7 मार्च। थाना सिडकुल पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिन्द्रा कंपनी के सामने पार्क से आरोपी अनुज कुमार पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम बैरी अकबरपुर थाना कल्याणपुर जिला कानपुर उ.प्र. हाल निवासी नेहरु कालोनी सिडकुल को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 71.26 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत, कांस्टेबल प्रदीप व अनिल कण्डारी शामिल रहे।


