विडियो:-नगर कोतवाली पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों पर ठोका 26 लाख का जुर्माना
हरिद्वार, 11 मार्च। बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में रह रहे किराएदारों व मजदूरों के सत्यापन के लिए व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 260 मकान मालिको पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 26,00,000 रुपए जुर्माना लगाया और चालान कोर्ट को प्रेषित किया गया।

अभियान में जुटी अलग-अलग पुलिस टीमों ने होटल, जिम, धर्मशाला और आवासीय कालोनियों में काम करने वाले 150 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापान किया। जिन होटल, धर्मशालाओं व मकान मालिकों द्वारा सत्यापन नही कराया गया था, उनके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए धारा-83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 260 चालान किए गए और 26 लाख रूपए के चालान कोर्ट को प्रेषित किए गए।