कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 मार्च। गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने शिवमूर्ति तिरोह पर चूल्हा जलाकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण हरिद्वार में आमजन व तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार प्रमुख तीर्थ स्थल है और लाखों की संख्या में तीर्थयात्री रोजाना गंगा स्नान व अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आते हैं। होटल, धर्मशाला व आश्रमों में आने वालें तीर्थयात्रियों को गैस की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रीयों को हो रही परेशानी को देखते हुए हरिद्वार में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अविलंब शुरू की जाए। पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि मोदी सरकार के बड़े दावे धराशाई हो गए पूरे देश में गैस की किल्लत के कारण हाहाकार मचा हुआ है गैस की सप्लाई ठप पड़ी हुई हैवरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें इस बात की गवाह हैं कि पूरे देश में गैस की किल्लत है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष विमला पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हो रही गैस की किल्लत से महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद विवेक भूषण विक्की और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि प्रशासन अविलंब कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू करे। इससे घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा और आमजन को राहत मिलेगी। महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास, युवा नेता अजय गिरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित, प्रदेश सचिव शशि झा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है पहले गैस के दाम बढ़ाए गए और अब गैस की किल्लत के कारण पूरा देश परेशानियों का सामना कर रहा है।

प्रदर्शन में पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, हिमांशु राजपूत, ट्रैवल एसोसिएशन के महामंत्री रवि मनोचा, वरिष्ठ व्यापारी नेता चोखेलाल श्रमिक नेता विकास सिंह, वीरेंद्र श्रमिक, अरूण राघव, नवीन सैंस, रेखा गुप्ता, रोशनी कल्याण, आशीष पंवार, मनीराम बागड़ी, सतेंद्र वर्मा, अरूण चौहान, सुनील कुमार प्रजापति, गगनदीप सिंह, शिवम चौहान, अंकित अग्रवाल, भारत भाटिया, नवीन भाटिया, विक्रम भाटिया, मोहित अरोड़ा, दीपक पांडेय, अखिल त्यागी, पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, नागेश रावत, विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा, प्रदीप भाटिया, वरुण भाटिया, मुन्ना मास्टर, अमन यादव, हेमंत चंचल, मनीष गुप्ता, मोहित गर्ग, संदीप जाटव, मुन्ना मास्टर, सत्यम शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *