गांजे समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 14 मार्च। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गांजे समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 2 किलो 35 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

शुक्रवार को पुलिस टीम ने लाल पुल नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल निवासी कठघर होली का मैदान निकट त्रिदेव थाना कठघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई विजय प्रकाश, कांस्टेबल रवि चौहान व गणेश तोमर शामिल रहे।