हरिद्वार में प्रथम राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 का हुआ भव्य समापन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। शिवडेल स्कूल, रानीपुर हरिद्वार के क्रीड़ा स्थल पर रविवार को प्रथम राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शारदपुरी जी एवं स्वामी केशवानंद जी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन से पूर्व मैदान में सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल में हरिद्वार और नैनीताल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरिद्वार की टीम ने 10 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में टिहरी और देहरादून की टीम आमने-सामने रही, जिसमें टिहरी ने 7 अंकों से विजय प्राप्त की।

बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में देहरादून और हरिद्वार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें देहरादून की टीम विजयी रही। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल और उधम सिंह नगर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नैनीताल ने जीत हासिल की।

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार और टिहरी की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में हरिद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 अंकों के अंतर से फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की। बालक वर्ग में देहरादून की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग के फाइनल में नैनीताल और देहरादून के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें नैनीताल ने जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इस वर्ग में हरिद्वार की टीम तृतीय स्थान पर रही।

मिक्स टीम वर्ग में उधम सिंह नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देहरादून द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं हरिद्वार और उत्तरकाशी की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड नेटबॉल संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार तोमर, उपसचिव अमित गिडियाल, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद पैनूली, सचिन सैनी, शालू तोमर, रजत कुमार, प्रीति राठी, अमित चौधरी, राहुल छिंद्र सहित अंपायर ललित, शिवानी, अमन बिष्ट, जितेंद्र, अवंतिका, देवांग, मनीष शर्मा और नैनी भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *