विडियो:-ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 16 मार्च। जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन की और से मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार से प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय टूर्नामेंट में देश भर से 13 बास्केटबॉल टीम पुरूष और महिला वर्ग के मुकाबलों में प्रतिभाग करेंगी।

विकास तिवारी ने कहा कि सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है। महिला खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। हरिद्वार में ऑल इंडिया स्तर की बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान विकास तिवारी, संजय चौहान, रवि बजाज भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *